भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमाद्वार कैंप परिसर में 64वां बल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को बल मुख्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को सीमाद्वार कैंप में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरी सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने पंडित गौतम कॉल स्टेडियम, सीमाद्वार कैंप परिसर में भव्य परेड की सलामी लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशनल और सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह से नवाजा। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति हिमवीरों को स्थापना दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक विशाल आनंद, परमिंदर सिंह, रिंकू थापा आदि मौजूद रहे।