फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में बनकर तैयार होगी भारत-नेपाल सीसी रोड, विवादित हिस्से पर नहीं निकला कोई निष्कर्ष 

Wed, 21 Nov 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
Road - फोटो : demo pic
विज्ञापन

निर्माणाधीन भारत-नेपाल सीसी रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। डेढ़ से दो माह के अंदर सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। कार्यदायी कंपनी ने रोड पर डब्लूएमएम बिछाना शुरू कर दिया है, जिसके बाद सीसी डालने का काम शुरू होगा।  

विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच 1991 में हुई संधि तहत भारत सरकार द्वारा टनकपुर बैराज से नेपाल की ओर सीसी रोड का निर्माण करा रही है। पहले रोड की लंबाई 1.3 किमी थी, लेकिन नेपाल की ओर दो सौ मीटर हिस्से में नेपाल की ओर से आपत्ति लगाने पर अब 1.1 किमी हिस्से पर ही रोड का निर्माण कराया जा रहा है।

हालांकि, विवादित हिस्से में रोड निर्माण के लिए नेपाल के अधिकारियों ने पिछले दिनों बनबसा में हुई बैठक में अपनी सरकार से पत्राचार करने बात कही है, लेकिन अब तक उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। बहरहाल ठेकेदार कंपनी ने रोड का निर्माण तेज कर दिया है।
विज्ञापन


कार्यदायी विभाग पीआईयू के जेई वीएस पोखरिया ने बताया कि रोड की फिलिंग कर अब डब्लूएमएम बिछाने का काम शुरू हो गया है। एक माह के अंदर सीसी निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उनके मुताबिक करीब डेढ़ से दो माह के अंदर भारत-नेपाल सीसी रोड बनकर तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें