फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा विवाद: नेपाल ने भारतीय सीमा से लगे क्षेत्र में शुरू किया बीओपी का निर्माण

Sat, 12 Dec 2020 10:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

भारत सीमा से लगे बैतड़ी (नेपाल) के जूलाघाट में सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) की एक बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) का निर्माण शुरू हो गया है। भवन निर्माण के लिए रॉयल खेमादेवी जेवी के साथ एक करोड़ रुपये के कार्य का अनुबंध हो गया है।

विज्ञापन


एपीएफ बैतड़ी के डीएसपी गणेश साह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के मध्य जुलाई तक भवन निर्माण को पूरा करने संबंधी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अनुबंध के साथ भवन का निर्माण कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा।

दो भवनों का निर्माण बैरक और कार्यालय के लिए किया जाएगा। 23 मई को बीओपी की स्थापना के बाद से एपीएफ को जूलाघाट में किराए के भवन में तैनात किया गया है।

सीमा सुरक्षा के लिए बैतड़ी के झूलाघाट, पंचेश्वर और शिवनाथ के कुसमौदघाट पर बीओपी स्थापित किए गए हैं। कुसमौदघाट में एपीएफ किराए के भवन में है, जबकि पंचेश्वर में बहुउद्देश्यीय परियोजना क्षेत्र में रखा गया है।
विज्ञापन


इनका उद्देश्य सीमा सुरक्षा के लिए आपराधिक गतिविधियों को 24 घंटे नियंत्रित कर राजस्व बढ़ाना है। बैतड़ी में भारत की सीमा से सटा 61 किमी का क्षेत्र महाकाली के किनारे स्थित है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें