फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण -13’ शुरू, 12 जून तक चुनौतियों से निपटेंगी दोनों सेना

Thu, 31 May 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
army practice - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारत-नेपाल के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण-13 शुरू हो गया है।  दोनों देशों के 300 सैनिकों की संयुक्त परेड में हिस्सा लिया। भारतीय सेना की ओर से परेड का नेतृत्व 13 जेएंडके के कर्नल निपुण कृष्णनन, जबकि नेपाल की ओर से गोरखबख्श बटालियन के ले. कर्नल तिलक बहादुर ने परेड का नेतृत्व किया। 

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यालय स्थित सेना के मैदान में मुख्य अतिथि 119 ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेना मेडल) ने भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास का उद्घाटन करते हुए उम्मीद जताई कि इस सैन्य अभ्यास से सैनिकों की कुशलता बढ़ेगी और आपसी संबंधों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने पूरे मनोयोग और समर्पण से अभ्यास पूरा करने की अपील की। परेड के बीच दोनों सेनाओं की टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। दोनों देशों के सैनिक 12 जून तक यहां विभिन्न सैन्य चुनौतियों से निपटने का अभ्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें