फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजेय वॉरियर 2020: आतंकवाद से निपटने को आज से होगा भारत-इंग्लैंड के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास

Thu, 13 Feb 2020 12:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)

सार

  • आज से शुरू होगा दोनों देशों के बीच युद्धाभ्यास, 26 तक चलेगा
विज्ञापन
संयुक्त युद्धाभ्यास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास के लिए भारतीय सेना की 14 डोगरा बटालियन के जांबाज इंग्लैंड पहुंच गए हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच आज 13 फरवरी से संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


अजेय वॉरियर 2020 के नाम के इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना से इस बार 14 डोगरा बटालियन हिस्सा लेगी। युद्धाभ्यास के दौरान सेनाएं जहां एक दूसरे के युद्ध कौशल और तकनीक साझा करेंगे, वहीं आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह जैसी वैश्विक समस्या से निपटने के गुर भी सीखेंगी।

यहां घिंघारीखाल स्थित 14 डोगरा रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल अमित सैनी ने बताया कि रेजीमेंट के जांबाज इंग्लैंड पहुंच गए हैं। 13 फरवरी से वहां युद्धाभ्यास शुरू हो जाएगा। यह युद्धाभ्यास 26 फरवरी तक चलेगा। यह युद्धाभ्यास यूएन चार्टर के अधीन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें