फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-China Border: पूर्वी लद्दाख में स्पेशल मिशन के दौरान शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 03 Apr 2023 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बेटे के शहीद होने की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के मुताबिक शहीद की अंत्येष्टि मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ की जाएगी। 
विज्ञापन
कमांडेंट टीकम सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नॉर्दर्न सब सेक्टर में आज उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात टीकम सिंह नेगी की शहादत का समाचार मिलने से ग्राम राजावाला में मातम का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों का शहीद के निवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार को आएगा।

विज्ञापन


Dehradun News: झाड़ियो में फिर मिला एक विकसित बच्ची का भ्रूण, पैर में लगी हुई थी दून अस्पताल की क्लिप

Trending Videos

राजावाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के 34 वर्षीय पुत्र टीकम सिंह नेगी के इंडो चाइना बाॅर्डर पर शहीद होने की खबर मिली है। खबर मिलते ही विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार शहीद के घर पहुंच गए। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के उनके घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शहीद टीकम सिंह नेगी 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनका विवाह 2018 में टिहरी के चंबा स्थित ग्राम बादशाहीठौर में हुआ था। उनका तीन साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि टीकम की यूनिट दस दिनों के लिए किसी स्पेशल मिशन पर इंडो चाइना बाॅर्डर पर तैनात थी, जिसके दौरान उनकी शहादत की खबर मिली है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अभी शहादत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। शहीद टीकम सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को दिन में 12 बजे आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें