फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कल से यहां आतंकवाद से लड़ने के ट्रेनिंग लेंगी भारतीय और अमेरिकी सेना

Sun, 16 Sep 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत
विज्ञापन
Indian-American Army - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच 14वां युद्धाभ्यास कल चौबटिया के गरुड़ा मैदान में शुरू होगा। दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत पहाड़ी इलाके में विद्रोह और आतंकवाद से निपटने के तरीके सीखेंगी।

विज्ञापन


साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों के संचालन की तकनीक भी साझा करेंगी। युद्धाभ्यास के लिए अमेरिकी सेना यहां पहुंच चुकी है। अमेरिकी सेना ने भारतीय सेना के साथ युद्धाभ्यास को लेकर कई मसलों पर शनिवार को चर्चा की।

काउंटर इंमरजेंसी और टेरेरिज्म के खिलाफ लड़ने के लिए दोनों लोकतांत्रिक देशों की फौज को व्यापक अनुभव है। भारत की ओर से गरुड़ डिवीजन के 350 अधिकारी और जवान। वहीं इतने ही सैनिक और अधिकारी अमेरिका की ओर से 29 सितंबर तक चलने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें