स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राजधानी देहरादून में इंदिरा अम्मा भोजन योजना का शुभारम्भ हो गया। इस योजना के तहत 20 रुपये प्रति थाली की दर से सस्ता और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना शुरू होने से अब कम पैसे में अच्छा भोजन मिल सकेगा।
देहरादून में यह योजना एमडीडीए कॉम्प्लेक्स घंटाघर देहरादून में नए बने रेस्टोरेंट में उपलब्ध रहेगी। एमडीडीए ने पांच दिन के अल्प समय में इस भव्य रेस्टोरेंट का निर्माण किया है। इसके लिए पिछले पांच दिनों से लगातार काम चल रहा था।
इसमें एक साथ 60 लोगों के बैठकर भोजन करने की व्यवस्था की गई है। भोजन व्यवस्था की संचालन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा राजलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हो रहा है।