फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा बोइंग विमान

Thu, 14 Jan 2016 03:38 AM IST
नवल किशोर यादव/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दून से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। दून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अगले महीने से बड़े विमानों की आवाजाही बढ़ने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस फरवरी में यहां 170 सीटर बोइंग विमान के साथ अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही अब दूसरी विमानन कंपनियां भी अपने बोइंग विमान उतारने का मन बना रही हैं। इससे दून एयरपोर्ट पर नियमित उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या में इजाफा होगा ही। खास बात यह है कि अगले महीने से एयरपोर्ट पर बड़े विमानों की सेवाएं भी नियमित हो जाएंगी। इससे यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होने के साथ ही हवाई किराये में भी कमी आएगी।

हवाई यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फरवरी माह से इंडिगो एयरलाइंस के बोइंग विमानों की आवाजाही शुरू होना प्रस्तावित है। इसके लिए कंपनी के स्तर से तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

170 सीटर विमान फरवरी से भरेगा उड़ान

बताया जा रहा है कि इंडिगो 170 सीटर वाले बोइंग विमान से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। बोइंग विमानों के आवागमन की शुरुआत के साथ ही दून एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं देने वाली दूसरी कंपनियां भी बड़े विमानों से हवाई यात्रियों को लाने- जे जाने का मन बनाने लगी हैं। जबकि अभी तक जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्पाइस जेट, जेट एयरवेज और एयर इंडिया अपनी हवाई सेवाऐं दे रहा है।

विमानन कंपनियों की सेवाओं में विस्तार होने से उत्तराखंड के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय यात्रियों के लिए न्यूनतम हवाई किराये में ज्यादा विकल्प उपलब्ध हो सकेगा। एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर नितिन कडियान ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस के बोइंग विमानों की उड़ानें प्रस्तावित हैं। फरवरी महीने से विमानों की आवाजाही शुरू हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें