फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से अब लखनऊ और बैंगलोर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, जानिए पूरा शेड्यूल

Mon, 11 Dec 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लखनऊ और बंगलूरू के लिए 28 दिसंबर से सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। यह सेवा इंडिगो एयरलांइस शुरू करने जा रहा है। इन दो फ्लाईट की आवाजाही शुरू होने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाईट की संख्या बीस से बढ़कर बाइस तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलांइस 28 दिसंबर से लखनऊ और बंगलूरू के लिए हवाई सेवाओं में बढ़ोत्तरी करने जा रहा है।

विमान सेवा का शेड्यूल तय हो गया है। यात्रियों को 28 दिसंबर से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। शेड्यूल के तहत इंडिगो एयरलांइस का विमान बंगलूरू से शाम चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएगा और यात्रियों को लेकर 4:30 बजे वापसी करेगा।
विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ से विमान 1:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 2:10 बजे वापसी की उड़ान भरेगा। इससे दिल्ली, जम्मू, मुंबई और बंगलूरू और लखनऊ के यात्रियों को भी सुविधा होगी। इसके अलावा हवाई सेवाओं के विस्तार से राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें