मलेशिया में आयोजित एशियन स्कूल ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में भारत ने 12 स्वर्ण, 11 रजत और छह कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया।
मलेशिया पहले और थाईलैंड तीसरे स्थान पर रहा। टीम की मैनेजर दून की व्यायाम शिक्षिका उर्मिला राणा थीं। दून लौटने पर उनका स्वागत किया गया।
मलेशिया में 17 से 24 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में भारत की अंडर 18 आयु वर्ग की 16 बालिकाओं और 12 बालकों ने रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
टीम मैनेजर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शमेशरगढ़ की व्यायाम शिक्षिका उर्मिला राणा ने बताया कि यूपी के सैफई में हुई राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता से भारतीय टीम चुनी गई थी, हालांकि इसमें उत्तराखंड का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं था।
बताया कि भारतीय टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। दून में भी राणा का स्कूल गेम्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।