फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चैंपियनशिप में जमशेदपुर और सिरसा के तीरंदाज छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअंडर-19 टीम इंवेंट में बलूनी स्कूल को मिला दूसरा स्थानI
विज्ञापन


सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में अंडर-19 बालक और बालिकाओं की इंडियन राउंड और टीम प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

अंडर-19 इंडियन राउंड में बालकों की स्पर्धा में नागौर के करण राठौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में हरियाणा की जसलीन कौर ने 579 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सोशल बलूनी स्कूल की छात्रा अनुष्का बिजलवाण ने 578 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 स्पर्धा में भीलवाड़ा के आदित्य ने दूसरा और जमशेदपुर के सौरभ निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।



ब्वॉयज की अंडर-19 इंडियन टीम इवेंट में ईस्ट सिंघभूमि जमशेदपुर की टीम ने 1582 अंक के साथ पहला स्थान, पंजाब की जसप्रीत, प्रभालीन सिंह और साहिल शर्मा ने 1482 अंकों के साथ दूसरा स्थान और अलवर के पुनीत सिंह, पुष्पेंद्र, धनंजय और केशव यादव ने 1272 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की अंडर-19 इंडियन टीम प्रतियोगिता में हरियाणा के सिरसा की जसलीन कौर, चंचल इंसान और सृष्टि ने 1377 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा जमशेदपुर की दीपाली कुमारी, बी. हंसनी, मिलन सिंह की तिकड़ी ने 1077 अंक हासिल कर दूसरा स्थान और सोशल बलूनी स्कूल की अनुष्का बिजलवाण, दिक्षा और आस्था ने 992 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iवार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने मोहा मनI

श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब ब्रांच में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। मुख्य अतिथि आईएएस स्वाति एस भदौरिया ने बच्चों को चहुंमुखी विकास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर माइलार्ड, डॉ. प्रेरक मित्तल, अजयकांत शर्मा, प्रधानाचार्या कविता सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं एसजीआरआर स्कूल पुलिस लाइन में वार्षिकोत्सव हमारू प्यारू उत्तराखंड की थीम के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, एचएस शर्मा, प्रतिभा अत्री, मीना बमरारा, पुष्पराज पंत, नकुल चौहान, सिमरन, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें