फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में ऐसा काम कर रहे थे पुलिसकर्मी और यात्री कि अधिकारियों को दिखानी पड़ी सख्ती और...

Fri, 25 May 2018 10:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं आप भी तो ट्रेन में सफर के दौरान ऐसा नहीं करते। ध्यान से पढ़ लीजिए वरना भुगतना  पड़ेगा। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करना सात पुलिस कर्मियों समेत 40 यात्रियों को महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे के अधिकारियों ने 16 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला है। चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने वर्दी का रुआब दिखाने की कोशिश की, लेकिन रेलवे अधिकारियों के सामने उनकी एक न चली।

बाद में पुलिस कर्मियों को जुर्माना भरना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

demo pic
इसके चलते सीएमआई रुड़की अजय तोमर के नेतृत्व में अधिकारियों ने शुक्रवार को अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, हरिद्वार-पुरी एक्सप्रेस, देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस, अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस व अमरनाथ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे सात पुलिस कर्मियों समेत 40 यात्रियों को पकड़ लिया।

यात्री बिना टिकट आराम से ट्रेनों के स्लीपर क्लास में यात्रा कर रहे थे। पहले तो पुलिस कर्मियों ने रेल अधिकारियों पर रौब दिखाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली, बाद में उन्होंने जुर्माना भरा। अधिकारियों ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से मौके पर 16,150 रुपये का जुर्माना वसूला है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें