फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पैसेंजर्स ध्यान दें, कोहरे के कारण 10 एक्सप्रेस ट्रेनें हुई रद्द, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Thu, 17 Jan 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

कोहरे के कारण रेलवे विभाग ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है तो कुछ ट्रेन को आंशिक रूप से निरस्त किया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट करके चलाया जा रहा है तो कुछ ट्रेनें लेट भी चल रहीं हैं। कोहरे से होने वाली समस्या को ध्यान रखकर रेलवे ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


यदि आपने इस सर्दी में रेलवे से सफर करने का फैसला किया है या टिकट बुक कराई है तो यात्रा करने से पहले एक बाद जानकारी जरूर लें। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, अमृतसर से लालकुआं, सहरसा से अमृतसर, वाराणसी से देहरादून, देहरादून से उज्जैन, हावड़ा से अमृतसर, कोलकाता से जम्मूतवी, अमृतसर से हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं।

विभाग अब तक कोहरे से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है। परिणामस्वरूप हर साल दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है, इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


ट्रेनों के रद्द रहने से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर काम चलने और कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। 

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

क्रम  गाड़ी संख्या    ट्रेन का नाम          कब से कब तक
1.    14616    अमृतसर से लालकुआं    19 और 26 जनवरी, 2 और 9 फरवरी को रद्द रहेगी
2.    14615    लालकुआं से अमृतसर    19 और 26 जनवरी, 2 और 9 फरवरी को रद्द रहेगी
3.    14524    अंबाला से बरौनी    19, 22, 26 और 29 जनवरी, 2, 5, 9 और 12 फरवरी को रद्द रहेगी 
4.    14523    बरौनी से अंबाला    17, 21, 24, 28 और 31 जनवरी, 4, 7, 11 और 14 फरवरी को रद्द रहेगी 
5.    15209    सहरसा से अमृतसर    16 जनवरी से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी 
6.    15210    अमृतसर से सहरसा    16 से 16 फरवरी तक रद्द रहेगी 
7.    14265    वाराणसी से देहरादून    15 फरवरी तक रद्द रहेगी 
8.    14266    देहरादून से वाराणसी    16 फरवरी तक रद्द रहेगी 
9.    14310    देहरादून से उज्जैन    22, 23, 29 और 30 जनवरी, 5, 6, 12 और 13 फरवरी को रद्द रहेगी 
10.    14309    उज्जैन से देहरादून    17, 23, 24, 30 और 31 जनवरी, 6, 7, 13 और 14 फरवरी को रद्द रहेगी 

 
विज्ञापन

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें 

1.    13005    हावड़ा से अमृतसर    23 और 30 जनवरी, 7 और 13 फरवरी को रद्द रहेगी 
2.    13006    अमृतसर से हावड़ा    23 और 30 जनवरी, 6 और 13 फरवरी को रद्द रहेगी 
3.    13151    कोलकाता से जम्मूतवी    23, 28 और 31 जनवरी, 7 और 14 फरवरी को रद्द रहेगी 
4.    13152    जम्मू तवी से कोलकाता    18 और 29 जनवरी, 1, 8 और 15 फरवरी को रद्द रहेगी 
5.    13049    हावड़ा से अमृतसर    22 और 29 जनवरी, 5 और 12 फरवरी को रद्द रहेगी 
6.    13050    अमृतसर से हावड़ा    18 और 25 जनवरी, 1, 8 और 15 फरवरी को रद्द रहेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें