फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें, लिंक और नंदादेवी एक्सप्रेस के नंबर में होगा बदलाव

Sat, 11 May 2019 09:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के नंबर में कुछ बदलाव किया है। रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया जाएगा। अगस्त और सितंबर तक इन ट्रेनों का नंबर बदल दिया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रयाग से हरिद्वार आने वाली लिंक एक्सप्रेस का पुराना नंबर 14115 था, जो अब छह सितंबर से बदलकर 14229 हो जाएगा। वहीं, हरिद्वार से प्रयागघाट जाने वाली लिंक एक्सप्रेस का पुराना नंबर 14116 था, जो अब 14230 होगा। जबकि कोटा से देहरादून जाने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस का पुराना नंबर 12205 था, अब इसका नंबर 26 अगस्त से 12401 हो जाएगा।

देहरादून से कोटा जाने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस का पुराना नंबर 12206 के स्थान पर 12402 हो जाएगा।  विभाग के यातायात निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि रेल विभाग ने रुड़की और लक्सर से गुजरने वाली दो ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया है। जो अगस्त और सितंबर में बदल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें