फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ को भा गया उत्तराखंड, हो सकता है बड़ा एलान

Mon, 19 Jun 2017 08:47 AM IST
अनिल चन्दोला / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Indian Olympic Association
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ को उत्तराखंड भा गया। अब राज्य को इसका बड़ा फायदा मिलने के आसान मजबूत हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन


उत्तराखंड को 38वें के बजाय 36वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिल सकती है। दरअसल 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा में और 37वें छत्तीसगढ़ में होने हैं, लेकिन गोवा में अभी तैयारियां पूरी नहीं हैं।

जबकि, उत्तराखंड 38वें गेम्स के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर चुका है। ऐसे में गोवा और छत्तीसगढ़ से पहले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी जा सकती है। इसके बाद उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल गोवा में आयोजित होंगे।
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के स्तर से इसके संकेत मिलने के बाद राज्य सरकार ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। 

हर दो साल में आयोजित होते हैं नेशनल गेम्स

वॉलीबाल में जौहर दिखाते खिलाड़ी।
आईओए हर दो साल में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करता है, लेकिन 2014 में गोवा में 36वें और 2016 में छत्तीसगढ़ में 37वें राष्ट्रीय खेल नहीं हो पाए थे। इस कारण पिछले कुछ वर्षों से इनका क्रम गड़बड़ा गया है।

अब 2018 में उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल होने हैं। इसके लिए देहरादून और हल्द्वानी में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम तैयार कर लिए गए हैं। अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं।

दूसरी ओर गोवा में अभी तक पूरी तैयारियां नहीं हो सकी हैं। ऐसे में 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिलने की संभावना जताई जा रही है। आईओए ने कुछ समय पहले इसके संकेत भी दिए हैं।
 
विज्ञापन

उत्तराखंड तैयार है...

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजय अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल राज्य सरकार के स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यदि 36वें राष्ट्रीय खेल की जिम्मेदारी दी जाती है तो इसके लिए उत्तराखंड तैयार है।

प्रदेश में 2018 में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हमारी तैयारियां लगभग पूरी हैं। अगर 36वें खेलों की मेजबानी राज्य को मिलती है तो भी हम तैयार हैं। इतना तय है कि अगले साल उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। 
- अरविंद पांडेय, खेल मंत्री, उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें