फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP 2020: तीन दिनों तक डायवर्ट रहेगा देहरादून के प्रेमनगर-विकासनगर मार्ग पर ट्रैफिक

Thu, 11 Jun 2020 08:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
IMA, POP - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून आईएमए परेड कार्यक्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार से शनिवार तक प्रेमनगर-विकासनगर मार्ग का यातायात प्रतिदिन तड़के पांच बजे से लेकर पूर्वाहन 11 बजे तक डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन


ये रहेगा डायवर्ट प्लान

-बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाला समस्त यातायात रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मिट्ठी बेरी से होकर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा।

-प्रेमनगर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाला जाएगा।

-रांगणवाला बैरियर से ट्रैफिक बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जा सकेगा।

-विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिगड़ीवाला की ओर भेजा जाएगा। धर्मावाला चौक से शिमला बाई पास होते हुए शहर में यातायात आ सकेगा।
विज्ञापन


-देहरादून से विकासनगर हरबर्टपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।

-देहरादून से विकासनगर जाने वाले  यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला, जीएमएम से शिमला बाईपास की ओर निकाला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें