आईएमए परेड से पहले आज होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर साढे़ पांच घंटे तक प्रेमनगर-विकासनगर का रूट डायवर्ट रहा। सुबह सात बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आईएमए पूरी तरह जीरो जोन रहा।
इस दौरान वाहन आईएमए की तरफ नहीं जा पाए। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने असुविधा से बचने को दुपहिया वाहनों का प्रयोग करने का अनुरोध किया।
यह रहेगा डायवर्ट प्लान
-बल्लूपुर से प्रेमनगर की तरफ आने वाले यातायात को रांगड़वाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मिट्ठीबेरी से होकर प्रेमनगर मुख्य मार्ग पर निकाला गया।
-प्रेमनगर से बल्लूपुर की तरफ आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन शिवालिक गेट से डायवर्ट कर रांगड़वाला बैरियर से निकाला गया।
-विकासनगर से आने वाले भारी वाहन हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की तरफ भेजे गए। यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर में आया।
-विकासनगर से आने वाले सभी भारी वाहनों ने धर्मावाला से शिमला बाईपास होते हुए शहर में प्रवेश किया। इसी तरह शहर से विकासनगर जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से होकर गए।