फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP 2019: भारतीय सेना में शामिल हुए 382 जांबाज अफसर, मित्र राष्ट्रों के 77 कैडेट भी पास आउट

Sat, 08 Jun 2019 05:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
परेड कर चैटवुड भवन के सामने पहुंचे कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कदम कदम बढ़ाए बढ़ाए जा, ये जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा...। ‘विजयी भारत’ गीत की धुन पर देश सेवा की शपथ लेकर शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होकर 382 युवा भारतीय सेना में अफसर बन गए।

विज्ञापन


जनरल ऑफिसर इन चीफ साउथ वेस्टर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने परेड की सलामी ली और कैडेट्स में जोश भरा। अकादमी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर अक्षत राज को स्वार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। शनिवार को एतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 382 भारतीय और नौ मित्र देशों के 77 कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर लिया।

 

144 रेगुलर और 127 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की परेड का नेतृत्व कैडेट अली अहमद चौधरी ने किया। ड्रिल स्क्वायर पर कैडेट्स का कदमताल देखकर वहां उपस्थित दर्शकों ने उनका हौंसला बढ़ाया। परेड की सलामी लेने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने सभी कैडेट्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेना का अनुशासन ही उन्हें हर मुश्किल से बचाएगा। हर कदम पर आने वाली पहाड़ सी चुनौतियों को यही अनुशासन तिनके की तरह उड़ा देगा। उन्होंने कहा कि यहां से पास आउट होने के बाद 82 साल का आईएमए का गौरवशाली इतिहास भी अब उनके साथ जुड़ गया है। इसके साथ ही उन्होंने आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुमार झा को भी शुभकामनाएं दीं। 

 

 

ये हुए पुरस्कृत 
सोर्ड ऑफ ऑनर- सीनियर अंडर ऑफिसर अक्षत राज 
गोल्ड मेडल- सुरेंद्र सिंह बिष्ट 
सिल्वर मेडल- सीनियर अंडर ऑफिसर कौशलेश कुमार सिन्हा 
ब्रांज मेडल- सीनियर अंडर ऑफिसर अक्षत राज 
टीजीसी सिल्वर मेडल- कैडेट करण सिंह 
फॉरेन जीसी सिल्वर मेडल- जूनियर अंडर ऑफिसर शहजाद शाह बाज (अफगानिस्तान) 
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर- कैरन कंपनी 
विज्ञापन

व्यक्तिगत उत्कृष्टता सम्मान 
पैराशूट रेजीमेंट मेडल- मनोज डागर
सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल- हरिओम सिंह कुंताल
डोगरा रेजीमेंट एंड स्काउट विंग मेडल- किशन गारिया
मराठा मेडल- मोहम्मद सोहेल इस्लाम 
सिखलाई सिल्वर मेडल- अली अहमद चौधरी 
कॉर्प्स ऑफ सिग्नल मेडल- निखिल शर्मा
9जीआर मेडल- शाहिलदीप सिंह 
राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल-निखिल शर्मा 
ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स मेडल- वैभव 
8जीआर मेडल- पवन कुमार
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल- रुद्र प्रताप चौधरी 
मेजर शैतान सिंह ट्रॉफी - संजीव कुमार 
डेकर हाउस ट्रॉफी- सौरभ सिंह
सर एलविन एजरा ट्रॉफी- डोगराई
द नवाब ऑफ जोरा ट्रॉफी- चुशूलु 
इंटर कंपनी फिजिकल ट्रेनिंग कप- कैरन
3वीं गोरखा रेजीमेंट ट्रॉफी- मेकटिला 
बर्मा ऑर्मी ट्रॉफी-बसंतर 
एयर चीफ मार्शल दिलबाग सिंह ट्रॉफी - सैनग्रो 
सेंट्रल इंडियन हॉर्स ट्रॉफी - कैसीनो
आर्मी कमांडर आरट्रैक बैनर- बसंतर 
कुमाऊं ट्रॉफी- कैरन कंपनी 

अब तक पास आउट हुए कुल कैडेट्स 
भारतीय- 59420
विदेशी- 3342
कुल- 61762
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें