शनिवार को आईएमए की परेड के मद्देनजर छह घंटे तक मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। विकासनगर जाने और प्रेमनगर से आने वाले यातायात को दूसरे मार्गों से होकर गुजरना होगा। यातायात डायवर्ट का समय तड़के पांच बजे से लेकर पूर्वाह्रन 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद यातायात सामान्य दिनों की तरह चलेगा।
यह रहेगा डायवर्ट प्लान
. बल्लूपुर से आने वाले समस्त वाहनों को रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बेरी के रास्ते प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर भेजा जाएगा।
. प्रेमनगर से शहर की तरफ जाने वाले वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से निकाला जाएगा।
. विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर में भेजा जाएगा।
. देहरादून से विकासनगर और हरबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से भेजा जाएगा।