लेफ्टिनेंट कर्नल से संपर्क टूटने के बाद महिला ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए सैन्य अधिकारियों से शिकायत की। लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ इसी साल 11 अप्रैल को कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआत में उसने खुद पर लगे आरोपों को नकार दिया।
लेकिन, महिला ने व्हॉट्सएप चैट, कॉल रिकार्डिंग जैसे सबूत उपलब्ध कराए तो सभी आरोप स्वीकार लिए। बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रुड़की में चली कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया के तहत उसे बृहस्पतिवार को दोषी करार दिया गया है।
नहीं दी गई आधिकारिक जानकारी
मामले में सेना की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, बीईजी रुड़की में बृहस्पतिवार को दिनभर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई चली। वहां यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, आईएमए प्रशासन ने इस पूरे मामले में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया है। आईएमए के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लेफ्टिनेंट कर्नल की अब आईएमए में तैनाती नहीं है।