फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की मौत, चार माह पहले ही ज्वॉइन किया था आईएमए

Tue, 07 May 2019 02:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की मौत हो गई। कैडेट अमुल रावल करनाल हरियाणा के रहने वाले हैं। अमुल जनवरी 2019 में आईएमए शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छह अप्रैल की रात रुटीन नाइट नेविगेशन प्रशिक्षण के दौरान कैडेट अमुल रावल खाई में गिर गए। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में यह प्रशिक्षण हर टर्म में किया जाता है। यह प्रशिक्षण दूसरे टर्म के कैडेट के लिए आयोजित किया जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

कैडेट के सिर पर आई गंभीर चोट आई

हादसे में कैडेट के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें तत्काल चिकित्सा दी गई। जिसके बाद कैडेट को मेडिकल अफसर की देखरेख में देहरादून स्थित मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। यहां अमूल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण अमूल का गंभीर रूप से घायल होना बताया।

अमूल रावल पूर्व एनडीए कैडेट भी रह चुके हैं। तीन साल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में रहने के बाद वह आईएमए में शामिल हुए थे। इस मामले में प्रक्रियात्मक अदालती जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें