फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA की अवॉर्ड सेरेमनी में रणबांकुरों ने हौंसले किए बुलंद, मिला मेहनत का इनाम

Thu, 08 Jun 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ima
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से कड़ा प्रशिक्षण हासिल करने के बाद सेना में अफसर बनने से महज कुछ पग दूर खड़े जेंटलमैन कैडेटों को बुधवार को उनकी मेहनत का इनाम मिला। पासिंग आउट कोर्स 140 रेगुलर, 123 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) और 25 यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम कोर्स (यूईएस) की अवार्ड सेरेमनी आईएमए के ऐतिहासिक छेत्रपाल ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। 
विज्ञापन


इसमें कैडेटों को विभिन्न मेडल, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट्स दिए गए। इस टर्म में सैंगरो कंपनी को चैंपियन का सम्मान दिया गया। बुधवार को आईएमए में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल एसके उपाध्याय ने भावी अफसरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा के मूलमंत्र दिए। 

उन्होंने भावी सैन्य अफसरों को विभिन्न उत्कृष्टता पुरस्कार दिए। कमांडेंट ने किसी भी परिस्थिति से सामना करने, बदलाव को आत्मसात करने और तकनीक में दक्षता हासिल करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि युद्धभूमि में कोई ‘रनरअप’ नहीं होता है। 
विज्ञापन


हमेशा आगे बढ़ने और जीतने की भावना के साथ सेना के सम्मान को बचाए रखना है। दस जून को आईएमए की पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा। इस बार परेड में 423 भारतीय और 67 विदेशी कैडेट पासआउट होंगे।

आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान विदेशी कैडेटों को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से मिलिट्री स्टडीज में डिप्लोमा कराया जाता है। अवार्ड सेरेमनी में 67 विदेशी कैडेटों को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके गर्ग ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

इन्हें मिला सम्मान

ima
व्यक्तिगत उत्कृष्टता सम्मान
पैराशूट रेजीमेंट मेडल - सेमछों हंगरो
सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल - आशुतोष बनातिया
डोगरा रेजीमेंट एंड स्काउट विंग मेडल - सेल्वा सुंदरम आर
मराठा ली मेडल - नवीन चाहर
सिख ली सिल्वर मेडल - उत्कर्ष पांडेय
कॉर्प्स ऑफ  सिग्नल्स मेडल - विश्वरूप सिंह
9जीआर मेडल - अविनाश क्षेत्री
राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल - विकास सांगवान
ब्रिगेड ऑफ  द गार्ड्स मेडल - रोहित जोशी
राजस्थान राइफल्स मेडल - आशुतोष बनातिया
8जीआर मेडल - प्रणव बिष्ट
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल - विकास सांगवान
ग्रेनेडियर्स ट्रॉफ ी - रणधीर कुमार यादव
मोटीवेशन ट्रॉफ ी - निर्भय सिंह सोइन
विज्ञापन

इन्हें मिली रोलिंग ट्रॉफी

ima
सर एलविन एजरा ट्रॉफी : सिंघर कंपनी 
द नवाब ऑफ  जोरा ट्रॉफी : अलामिन कंपनी
इंटर कंपनी फि जिकल ट्रेनिंग कप : कैरन कंपनी
3वीं गोरखा रेजीमेंट ट्रॉफी : बसंतर कंपनी
बर्मा आर्मी ट्रॉफी : अलामिन कंपनी
एयर चीफ  मार्शल दिलबाग सिंह ट्रॉफी : सैंगरो कंपनी
चीफ  ऑफ  नेवल स्टाफ  ट्रॉफी: सिंघर कंपनी
सेंट्रल इंडियन हॉर्स ट्रॉफी : हाजीपीर कंपनी
पीबीजी ट्रॉफी : कोहिमा कंपनी
जाट रेजीमेंट ट्रॉफी : कैरन कंपनी
गवर्नर ऑफ  उत्तराखंड ट्रॉफी : जोजिला कंपनी
एडीजी एई ट्रॉफी : डोजराई कंपनी
इंटीरियर इकोनॉमी ट्रॉफी : सैंगरो कंपनी
आर्मी कमांडर आरट्रैक बैनर : अलामिन कंपनी
कुमाऊं ट्रॉफी : सिंघर कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें