फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन देशों में तैनात भारत के राजनयिकों ने डीजीपी से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
जांबिया, लिथुआनिया और जमैका में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ राजनयिकों ने बुधवार को डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की। मिड कॅरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत उत्तराखंड दौरे पर आए इन राजनयिकों ने डीजीपी से साथ कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इनमें जांबिया में भारत के उच्चायुक्त देवेश उत्तम, लिथुआनिया में भारत के राजदूत मयंक जोशी और जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी शामिल थे। इन्हें डीजीपी दीपम सेठ ने उत्तराखंड की विशिष्ट परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इनमें आपदा राहत व बचाव कार्य, सीमा सुरक्षा प्रबंधन, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, चारधाम व कांवड़ यात्रा में भीड़ प्रबंधन और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया। उन्होंने तकनीक आधारित पुलिसिंग, ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी यात्रा प्रबंधन, त्वरित आपदा प्रतिक्रिया, साइबर सुरक्षा और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय को प्रभावी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण आधार बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें