आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं महिला क्रिकेटर मानसी जोशी ने उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। दरअसल, खेल विभाग ने मानसी और एकता बिष्ट को उत्तराखंड में नौकरी के लिए ऑफर कर दिया है।
मानसी का कहना है इससे उनके कॅरियर पर असर पड़ेगा। मानसी ने इसके बदले देहरादून में आशियाना देने की मांग की है। वह पहले भी अपने घर को लेकर इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। मानसी अभी तक देहरादून के चंदरनगर में किराये के मकान में रहती हैं।