15 अक्तूबर को चंपावत जिले के पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरि और चंपावत, 16 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, देवलथल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और गणाईगंगोली, 17 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़, थल, कनालीछीना और बंगापानी, 19 अक्तूबर को चंपावत जिले के पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरि और चंपावत, 20 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, देवलथल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और गणाईगंगोली, 21 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़, थल, कनालीछीना और बंगापानी, 22 अक्तूबर को चंपावत जिले के पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरि और चंपावत, 23 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, देवलथल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और गणाईगंगोली, 24 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़, थल, कनालीछीना और बंगापानी के अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।
जिन अभ्यर्थियों की चिकित्सा पुन: परीक्षण अभी तक नहीं हो पाया है। उन्हें अपने संबंधित सेना अस्पताल से मेडिकल कराकर थलसेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ में प्रवेशपत्र प्राप्त करने के लिए 28 अक्तूबर सुबह 8.30 बजे से दो बजे तक संपर्क करने को कहा गया है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ फेस मास्क, ग्लब्ज और सैनिटाइजर लाना होगा। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।