फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देहरादून में तैनात जवान का वीडियो वायरल, कहा जूते साफ करवाते हैं सीनियर

Fri, 13 Jan 2017 10:39 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों के वीडियो वायरल होने के बाद अब सेना के जवान का नया वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


इसमें उसने वरिष्ठ अधिकारियों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि सेना में जवानों की समस्याओं के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के चलते उसे परेशान किया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सेना ने कहा है कि उसने मामले का संज्ञान लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और सुप्रीम कोर्ट को लिखा था पत्र

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : self
इस वीडियो में देहरादून स्थित 42 इन्फैंट्री ब्रिगेड में तैनात लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह ने कहा है कि उसने पिछले साल जून में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर सेना के जवानों की समस्याओं के बारे में बताया था।

इसके बाद पीएमओ की ओर से उसकी ब्रिगेड को निर्देश दिया गया कि यज्ञ प्रताप सिंह की समस्याओं के बारे में जांच की जाए।

लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह के खिलाफ जांच भी शुरू

लेकिन सिंह का कहना है कि समस्याओं का पता लगाने के बजाय उसके सीनियर्स ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई, जिसके तहत उसका कोर्ट मार्शल भी किया जा सकता है।

उसने कहा है कि प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कोई गोपनीय बात नहीं थी और न ही इससे गोपनीय जानकारी लीक हुई है।

 
विज्ञापन

अधिकारियों के जूते पॉलिश नहीं कराए जाने चाहिए...

नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
उसने कहा कि प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उसने सिर्फ यही कहा है कि सहायक के तौर पर रखे जाने वाले जवानों से अधिकारियों के जूते पॉलिश नहीं कराए जाने चाहिए। इस पर पीएमओ ने ब्रिगेड से मामले की जांच करने को कहा।

उसने आरोप लगाया है कि इसके बाद ब्रिगेडियर ने उसे प्रताड़ित किया और दबाव डाला, ताकि मैं कोई गलत कदम उठा लूं।

उसने कहा कि हालांकि मैंने आत्महत्या या अन्य कोई ऐसा कदम नहीं उठाया है, जिससे सेना की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे। उसने कहा कि मुझे कोर्ट मार्शल के लिए बुलाया गया। लेकिन मेरी गलती क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें