फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सेना के इंजीनियरिंग दल से पोर्टर गायब, पांच जुलाई से अब तक नहीं लगा पता

Fri, 30 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
भारत-चीन बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में चीन सीमा क्षेत्र में भारतीय सेना के 117 इंजीनियरिंग दल में पोर्टर के रुप में कार्य कर रहा एक युवक पांच जुलाई से लापता चल रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के रांसी (ऊखीमठ) गांव निवासी हरिमोहन सिंह का पुत्र सचिन बीते जून माह में बतौर पोर्टर सेना की 117 इंजीनियरिंग में भर्ती हुआ था। 

विज्ञापन


हरिमोहन ने बृहस्पतिवार को जोशीमठ एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सचिन सेना के जवानों के साथ चीन सीमा क्षेत्र सुमना गया था। लेकिन पांच जुलाई से वह वापस नहीं लौटा है।

क्षेत्र में काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। हरिमोहन ने कहा कि सचिन की खोज के लिए सेना की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच और सचिन की खोज करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें