बीते दिनों चीन के साथ हुए तनाव के बाद देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सेनाओं की सरगर्मी बढ़ गई है। इसी क्रम में भारतीय वायु सेना ने सामरिक महत्व के उत्तराखंड में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे का हेलीकॉप्टर से सर्वे किया। बीते दो दिनों से चल रहे इस सर्वे के दौरान सेना के अधिकारियों ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।
इसके साथ ही हवाई अड्डे तथा आसपास के क्षेत्र का हवाई सर्वे भी किया। हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को देख रही यूपी निर्माण निगम के इंजीनियर घनश्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को वायु सेना के उत्तर प्रदेश स्थित सरसावा एयरबेस से एमआई-17 हेलीकॉप्टर आए थे।
चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर तैयार हुआ 100 फीट लंबा बैली ब्रिज, कैलाश मानसरोवर यात्रा होगी सुगम
जिन्होंने हवाई पट्टी पर कई बार लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया। हालांकि इस दौरान वायु सेना के अधिकारियों ने किसी भी कर्मचारी से बात नहीं की। इससे पहले भी वायु सेना द्वारा अपने विभिन्न मॉडलों के हैलीकॉप्टरों व मल्टीपर्पज विमानों का सफल ट्रायल किया जा चुका है।