फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के हेलीकॉप्टर को भी नहीं मिला त्रिशूल पर्वत से लापता विदेशी ट्रेकर

Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

त्रिशूल पर्वत की ट्रेकिंग पर गए छह ट्रेकरों के दल से लापता हुए एक ट्रेकर की ढूंढ खोज के लिए बृहस्पतिवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दिनभर वायु सेना के हेलीकॉप्टर से लेकर राहत, बचाव दल ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन ट्रेकर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन


30 सितंबर को छह विदेशियों का एक ट्रेकिंग दल त्रिशूल ट्रेक पर गया था। हिमस्खलन होने के कारण जर्मनी का एक ट्रेकर दल से बिछड़ गया था। तब से प्रभावित क्षेत्र में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम लापता ट्रेकर की ढूंढखोज में जुटी हुई है।

बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने पर वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने भी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि लापता ट्रेकर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें