फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर भारत करेगा चीन की बराबरी

Wed, 03 Jun 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने सीमा तक सड़कों का जाल बिछा दिया है, लेकिन हमारी तरफ उस गति से सड़क नहीं बन सकी अब भारत भी चीन की बराबरी करने को तैयार है।
विज्ञापन


अब चीन और नेपाल दोनों सीमाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग को ‘टू लेन’ करने की योजना बनाई गई है, ताकि इससे वाहनों का मूवमेंट तेज हो सके। सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में एनएच को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने को कहा है।

सामरिक दृष्टि से टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग महत्वपूर्ण है। अभी इस मार्ग की कुल चौड़ाई 5.5 मीटर है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। अब इस सड़क को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है ताकि सड़क पर तेजी से और बड़े वाहन भी आसानी से चल सकें। इसके लिए मार्ग को 10 मीटर चौड़ा कर टू-लेन करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट में बनेगा बाईपास

अधीक्षण अभियंता सीएस जोशी कहते हैं कि टनकपुर से चंपावत तक तो भी मार्ग की चौड़ाई करीब टू-लेन तक है, लेकिन आगे मार्ग संकरा है। विभाग करीब 150 किमी मार्ग को टू-लेन करेगा।

इस संबंध में डीपीआर जल्द बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस काम में वन भूमि हस्तांतरण संबंधी कोई दिक्कत भी नहीं आएगी, क्योंकि पूर्व की संस्था बीआरओ को वन विभाग से अनुमति मिल चुकी है।

एनएच ने लोहाघाट में नया बाईपास बनेगा। इससे शहर में वाहनों का दबाव भी कम होगा। अधिकारियों के अनुसार यह बाईपास लोहावती नदी से किनारे से मधोड़ तक बनाया जाएगा। इसके अलावा चंपावत बाईपास का डामरीकरण और बेहतर किया जाएगा। पिथौरागढ़ के बाईपास के अधूरे कार्य को पूरा करने को भी हरी झंडी मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें