आने वाले समय में नेपाल पूरी सीमा पर 500 बीओपी स्थापित करेगा। चीन के हुमला में अतिक्रमण के बाद नेपाल चीन सीमा में भी बॉर्डर आउट पोस्टों की संख्या बढ़ाएगा। इसके अलावा, नेपाल ने सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है।
नेपाल ने सीमाओं पर 2018 तक मात्र 87 बीओपी स्थापित किए थे लेकिन पिछले दो वर्ष के भीतर दोगुने बीओपी स्थापित किए जा चुके हैं। इससे पूर्व नेपाल ने पश्चिम सीमा क्षेत्र में एक भी बीओपी स्थापित नहीं की थी।