नेपाल की संविधान सभा में मंजूरी के लिए रखे गए नए नक्शे में नेपाल ने भारत के 395 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपने हिस्से में दिखाया है। इसमें लिम्पियाधूरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और कुटी गांव शामिल है।
एसएसबी 55वीं वाहिनी के निरीक्षक रंजीत सिंह का कहना है कि यहां सीमा पर हालात सामान्य है। हर गतिविधि पर जवानों की पैनी नजर है। एसएसबी के कमानडेंट सुरेश कुमार सासनी का कहना है कि जवान अलर्ट मोड पर हैं।