फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू, नेपाल में जोरदार स्वागत

Sat, 26 Dec 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू हो गई है। शुक्रवार रात दिल्ली से 19 नेपाली यात्रियों को लेकर शनिवार को साहिबाबाद डिपो की यूपी रोडवेज की बस (यूपी 33/एटी 2535) बनबसा के रास्ते महेंद्रनगर (नेपाल) रवाना हुई।
विज्ञापन


बस सेवा शुरू होने का भारत के साथ नेपाल में भी जोरदार स्वागत हुआ है। देर शाम यह बस महेंद्रनगर से 44 यात्रियों को लेकर दिल्ली लौट गई जिसे महेंद्रनगर के डीएम ने रवाना किया।

एक दिन भारत एक दिन नेपाल की बस
बस का प्रति व्यक्ति किराया 489 रुपये है। उल्लेखनीय है कि एक दिन नेपाल की बस चलेगी एक दिन भारत की बस नेपाल जाएगी। बस के चालक रमेश चौरसिया और परिचालक प्रमोद कुमार थे।
विज्ञापन


बस को शुक्रवार रात साहिबाबाद के निगम अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली से नेपाल के लिए रवाना किया। पिछले दिनों नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊपा और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई वार्ता के बाद दिल्ली से महेंद्रनगर के लिए भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू की गई है।

शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया कि भारत-नेपाल के झंडे बनी हुई उक्त बस प्रात: 6.05 बजे शारदा बैराज से महेंद्रनगर के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें