फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा 15 नवंबर तक रहेगी बंद, नेपाल ने चीन से लगी सीमाओं को खोला 

Tue, 13 Oct 2020 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने भारत से लगने वाली सीमाओं को 15 नवंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है, जबकि चीन से लगने वाली दोनों सीमाओं को नेपाल ने खोल दिया है। कोरोना महामारी के चलते भारत-नेपाल सीमा 22 मार्च से बंद है।

विज्ञापन


सीमा बंद होने से सीमांत की दोनों देशों की मंडियों के व्यापारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। दोनों देशों के व्यापारी अपनी सरकारों से पुल खोलने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन नेपाल सरकार अभी भी सीमा पुलों से आवाजाही को लेकर राजी नहीं है। 


सोमवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के आवास पर कैबिनेट की बैठक में 15 नवंबर तक फिर से सीमा पुलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने बताया भारत में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और उड़ान के लिए यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को करनी चाहिए पहल

व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा नेपाल ने चीन से लगनी वाली रसुआ और तोतापानी सीमाओं से सामान और लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।

भारत से लगने वाली काकड़भिट्टा, विराटनगर, वीरगंज, भैरवहा, नेपालगंज और गढ्ढाचौकी सीमा से सामान तो जा रहा है, लेकिन लोगों की आवाजाही बंद हैं।

नेपाल की ओर से भारतीय सीमाओं को खोलने को लेकर रूचि ना दिखाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत को पुलों को खुलवाने के लिए कूटनीतिक पहल करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें