फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत- नेपाल सीमा पर माहौल गरमाने की कोशिश, दार्चुला में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सभापति ने दिया भड़काऊ बयान

Mon, 11 Jan 2021 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
नेपाल सीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के बाद अब दार्चुला में कम्युनिस्ट पार्टी की रैली में दार्चुला के सभापति गणेश खत्री ने भी भड़काऊ बयान देकर माहौल बिगाड़ने का काम किया है। खत्री ने भारत का अभिन्न हिस्सा रहे कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को भारत से वापस लाने के लिए पूरे जिले की जनता से एक साथ खड़े रहने के लिए कहा।

विज्ञापन


भारत के लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद से नेपाल के सुर बदले हुए हैं। नेपाल की ओली सरकार ने भारत का अभिन्न हिस्सा रहे कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में शामिल करने का दुस्साहसिक कदम उठाया था।

भारत के विरोध के बावजूद नेपाल अभी भी उकसावे वाले बयान देकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। रविवार को नेशनल एसेंबली में नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत से कालापानी, लिम्पियाधूरा और लिपुलेख लेकर रहने का राग अलापा था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को नेपाल सरकार के संघीय मामलों और सामान्य प्रशासन मंत्री गणेश सिंह ठगुन्ना दार्चुला पहुंचे। उनके स्वागत के लिए नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने सभा और रैली का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य रुप से नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी दार्चुला के सभापति गणेश खत्री और स्थानीय विधायक गैलबू सिंह बोहरा के नेतृत्व में लगभग 370 कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान खलंगा खुला मंच में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के दार्चुला के सभापति गणेश खत्री ने भी कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को भारत से वापस लाने के लिए पूरे जिले की जनता से एक साथ खड़े रहने को कहा।

केंद्रीय मंत्री ठगुन्ना ने भी स्थानीय जनता को केपी शर्मा ओली के कामकाज में भरोसा रखने की अपील की। भारतीय सीमा से लगे भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते हैं। दोनों देशों के लोग इस तरह का विवाद नहीं चाहते हैं। इस तरह की भड़काऊ बयानबाजी से फिर से संबंधों में खटास आने की आशंका बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें