यदि झील के फटने की आशंका है तो बुधवार की सुबह से सुरक्षा के हर एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। धारचूला के एसडीएम अनिल शुक्ला के अनुसार उनको इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वह इस बारे में पता लगाएंगे।
जल्द ही नेपाल जा सकेंगे भारतीय नागरिक
अब उत्तराखंड में बनबसा से भारतीयों को पूर्व की तरह नेपाल आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। चंपावत जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं।
बता दें कि कोरोना महामारी के चलते भारत-नेपाल सीमा को पिछले वर्ष मार्च में सील किया गया था। लॉकडाउन के चलते भारत-नेपाल सीमा सील होने से बनबसा का कारोबार खासा प्रभावित हुआ। नेपाल के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।