फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल से भारत आत्मनिर्भर दिशा में आगे बढ़ रहा : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आंध्र प्रदेश में सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण में किया प्रतिभाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने अटल मोदी सुशासन यात्रा में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, स्व. वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं व मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है।उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, ग्राम सड़क योजना और दूरसंचार क्रांति जैसी अनेक उपलब्धियां हासिल की। देश में गठबंधन सरकार का सफल कार्यकाल पूरा कर उन्होंने यह साबित किया कि जब उद्देश्य राष्ट्र की प्रगति हो, तो सभी दल एकजुट होकर कार्य कर सकते हैं। उनकी प्रेरणा से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया व वोकल फॉर लोकल जैसी योजनाओं के माध्यम से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सनातन संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण हेतु अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक व बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण इसके उदाहरण हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक उन्मूलन, नागरिकता संशोधन अधिनियम व वक्फ संशोधन जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त आधार मिला है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी की प्रेरणा से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, रोजगार और सुशासन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन चुका है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना, धर्मांतरण विरोधी कानून तथा लैंड जिहाद के विरुद्ध सख्त निर्णय लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें