उन्होंने कहा कि केंद्र के जरिये नागरिक सेवाओं का लाभ आम लोगों को अधिक सुगमता से मिल सकेगा। यह अलग-अलग विभागों का एक संयुक्त डाटा सेंटर है, जहां विभागों की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। हाईपर कंवर्जड इंफ्रास्ट्रक्चर (एचसीआई) तकनीक पर आधारित यह देश का पहला स्टेट डाटा सेंटर है। इसमें सभी नागरिक केंद्रित सेवाएं उपलब्ध हैं।
इसे बिजली उपयोग कम करने और बिजली दक्षता बढ़ाने के लिए हरित परिकल्पना पर विकसित किया गया है। कार्यक्रम में विधायक गणेश जोशी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव आरके सुधांशु, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक व हरित तकनीक पर आधारित यह डाटा सेंटर जल्द ही सौर ऊर्जा से जोड़ दिया जाएगा। सरकार सभी सरकारी कार्यालयों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।