फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में खुला देश का पहला एचसीआईटी स्टेट डाटा सेंटर, एक ही जगह मिलेगा सभी सेवाओं का लाभ

Tue, 27 Nov 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्टेट डाटा सेंट का उद्घाटन करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन

देश के पहले हाईपर कंवर्जड इंफ्रास्ट्रक्चर (एचसीआई) तकनीक आधारित स्टेट डाटा सेंटर (एसडीसी) का सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डाटा सेंटर खुलने से प्रदेश के लोगों को सभी नागरिक सेवाओं का लाभ एक स्थान पर मिल सकेगा। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी। साथ ही समय, धन और मानव संसाधन की बचत भी होगी। 

विज्ञापन


आईटी पार्क में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने यह तीन स्तर का डाटा सेंटर तैयार किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि एसडीसी का निर्माण समय से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य मामलों में भी ऐसी व्यवस्था विकसित करनी होगी, जिससे सरकारी काम निश्चित समय सीमा में पूरे हों। उन्होंने कहा कि हर विभाग के बजट का एक निश्चित हिस्सा आईटी व तकनीक के विकास पर खर्च होना चाहिए। 

विज्ञापन

सौर ऊर्जा से जुड़ेंगे दफ्तर

उन्होंने कहा कि केंद्र के जरिये नागरिक सेवाओं का लाभ आम लोगों को अधिक सुगमता से मिल सकेगा। यह अलग-अलग विभागों का एक संयुक्त डाटा सेंटर है, जहां विभागों की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। हाईपर कंवर्जड इंफ्रास्ट्रक्चर (एचसीआई) तकनीक पर आधारित यह देश का पहला स्टेट डाटा सेंटर है। इसमें सभी नागरिक केंद्रित सेवाएं उपलब्ध हैं।

इसे बिजली उपयोग कम करने और बिजली दक्षता बढ़ाने के लिए हरित परिकल्पना पर विकसित किया गया है। कार्यक्रम में विधायक गणेश जोशी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव आरके सुधांशु, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक व हरित तकनीक पर आधारित यह डाटा सेंटर जल्द ही सौर ऊर्जा से जोड़ दिया जाएगा। सरकार सभी सरकारी कार्यालयों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें