फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अगले साल तक डबल लेन हो जाएंगी चीन सीमा तक की सड़कें

Mon, 11 Jun 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
भारत चीन बॉर्डर - फोटो : file photo
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अपर महानिदेशक एसके त्रिपाठी ने सोमवार को माणा पास तक बार्डर रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चीन सीमा क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान भी सड़कों का निर्माण कार्य जारी रहेगा। वर्ष 2019 तक सीमा क्षेत्र में सड़कों को डबल लेन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


अपर महानिदेशक त्रिपाठी रविवार को जोशीमठ पहुंचे। सोमवार को वे माणा गांव से होते हुए भारत की अंतिम चौकी माणा पास तक पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। अपर महानिदेशक ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी संगठन के अधिकारी और कर्मचारी सीमा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं।

उन्होंने चारधाम यात्रा की सड़कों को भी चाक-चौबंद रखने के निर्देश देते हुए कहा कि भूस्खलन क्षेत्रों में मशीन और मेन पावर की तैनाती की जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्य शुरू किया जा सके। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर ने उन्हें सड़क निर्माण के बारे में बताया। अपर महानिदेशक ने मंगलवार को नीती घाटी में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें