वहीं धारचूला के लिपुलेख के बाद मिलम से लगी चीन सीमा पर भी भारतीय सुरक्षा बलों की तैनाती और सतर्कता बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुनस्यारी के मिलम दुंग क्षेत्र और लिपुलेख क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
इन दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसी के जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी भी लीपुलेख पहुंचे हैं। इन दोनों क्षेत्रों की पल-पल की जानकारी दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजी जा रही है।
हालांकि लिपुलेख के आसपास चीनी सैनिकों की कोई हलचल नहीं देखी गई है। इधर, नेपाल सीमा पर भी शांति है। इस सीमा पर एसएसबी कड़ी निगरानी कर रही है।