फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सीबीआई की इंस्पेक्टर शमा मारूफ सहित सीबीआई और पुलिस के कई अधिकारी होंगे सम्मानित

Tue, 14 Aug 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सीबीआई की देहरादून शाखा में तैनात इंस्पेक्टर शमा मारूफ को सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक पुरस्कार मिला है। स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के 10 पुलिस अधिकारियों के लिए विभिन्न सम्मान की घोषणा की गई हैं। 

विज्ञापन


शमा मारूफ को यह सम्मान सीबीआई में विभिन्न जटिल जांचों को पूरा करने के लिए मिला है। इंस्पेक्टर मारूफ को इससे पहले साल 2010 में पुलिस पदक से भी नवाजा जा चुका है। 

इस साल स्वतंत्रता दिवस पर सीबीआई के कुल 30 अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इनमें सीबीआई की देहरादून शाखा की इंस्पेक्टर शमा मारूफ भी शामिल हैं। शमा मारूफ मूलरूप से बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी की निवासी हैं।
विज्ञापन


उन्हें सीबीआई में बहुत सी जटिल जांचें मिली हैं, जिनमें उन्होंने उम्मीद से बढ़कर काम किया और जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। एएसपी अखिल कौशिक ने बताया कि मारूफ को तेज तर्रार इन्वेस्टिगेटर के रूप में जाना जाता है। मारूफ पिछले 36 साल से पुलिस महकमे में हैं। इस दौरान वे देहरादून समेत सीबीआई की कई शाखाओं में तैनात रहीं हैं। साल 2001 से वे सीबीआई में कार्यरत हैं। 

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के 10 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित
इनमें दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक छह अधिकारियों को सराहनीय कार्य के लिए पुलिस पदक और दो अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए फायर सर्विस पदक दिए जाने की घोषणा हुई है।  
विज्ञापन


विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक 
हरेंद्रपाल सिंह, एएसपी हरिद्वार 
संजीव कुमार कौशिक, पुलिस उपाधीक्षक, इंटेलीजेंस मुख्यालय देहरादून 

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक 
अजय जोशी, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ 
भगवत प्रसाद शाह, पुलिस उपाधीक्षक, विजिलेंस सेक्टर नैनीताल 
रणजीत सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, देहरादून 
हरीश चंद्र भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक, नैनीताल 
पूरन सिंह भंडारी, निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय देहरादून 
राम प्रसाद, प्लाटून कमांडर विशेष श्रेणी, पीएसी रुद्रपुर 

सराहनीय सेवा के लिए फायर सर्विस पदक 
मोहन लाल, अग्निशमन अधिकारी, हरिद्वार 
प्रकाश चंद पांडे, लीडिंग फायरमैन, चंपावत 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें