फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत ने किया आजादी के दीवानों को सलाम

Sun, 17 Aug 2014 09:18 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों को याद किया।

दून के परेड ग्राउंड में आयोजित हुए इस कार्यकम में मुख्यमंत्री के साथ पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में पुलिस, एनसीसी कैडेट्स व स्कूली बच्चों ने देश भक्ती गानों की धुन पर परेड प्रस्तुत की। परेड की सलामी मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ली।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों द्वारा पेश किए गए आर्कषक कार्यक्रम

शुक्रवार सुबह से राजधानी देहरादून में मौसम खराब होने के कारण स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में अपेक्षाकृ‌त कम लोग पहुंचे।

इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा आर्कषक कार्यक्रम पेश किए ‌गए। बच्चों ने देश भक्ती के ओतप्रोत प्रस्तुती देकर मौके पर मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया।

इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार को कार्यक्रम में जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे एक महिला मंच पर जाकर जोर-जोर से नारे बाजी करने लगी।

काफी कशक्कत के बाद उस महिला में काबू में किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें