फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: सीबीआई के डीएसपी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पांच और अधिकारी भी होंगे सम्मानित

Sun, 14 Aug 2022 02:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ग्रेटर नोएडा भूमि घोटाला मामले, देहरादून न्यायाधीश क्वार्टर घोटाला सहित कई मामलों का खुलासा करने वाले सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेजप्रकाश देवरानी को राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान मिला है। देवरानी के अलावा उत्तराखंड के पांच और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेजप्रकाश देवरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेजप्रकाश देवरानी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। यह पदक किसी भी पुलिस अधिकारी को राष्ट्र के लिए उसकी सेवा के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। उत्तराखंड के भी पांच और पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2016 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2013 और 2018 में उत्कृष्ट जांच के लिए सीबीआई दिवस पुरस्कार, 2019 में दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक, 08 प्रशंसा पत्र, 60 प्रशस्ति प्रमाण पत्र और 130 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सीबीआई में अपने काम के दौरान उन्होंने कई मामलों की सफलतापूर्वक जांच की है, जिसमें ग्रेटर नोएडा भूमि घोटाला मामले, देहरादून न्यायाधीश क्वार्टर घोटाला, गाजियाबाद पीएफ घोटाला, उत्तर प्रदेश का एनआरएचएम घोटाला और दिल्ली का आयकर रिफंड घोटाला शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...Azadi Ka Amrit Mahotsav : रन फॉर यूनिटी के साथ अमर उजाला मां तुझे प्रणाम का आगाज, जश्न की देखें तस्वीरें

विज्ञापन


तेजप्रकाश देवरानी मूल रूप से ग्राम देवराणा, ब्लॉक यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी हैं। वहीं सहायक सेनानायक एसडीआरएफ कमल सिंह पंवार स्वतंत्रता दिवस पर प्रेजिडेंट मेडल से सम्मानित होंगे। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक" से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें