फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रेल विकास निगम लिमिटेड के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- घर, खेत, पेयजल, रास्ते आदि की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। रेलवे सुरंग निर्माण के दौरान अटाली समेत विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के घर और खेतों में आ रही दरारों को लेकर ग्रामीणों ने रेल विकास निगम लिमिटेड के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को अटाली, सिंगटाली, कौडियाला और गूलर के ग्रामीण ब्यासी में निर्माणाधीन रेलवे सुरंग के बाहर एकत्रित हुए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरवीएनएल और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि आरवीएनएल और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और गैर जिम्मेदार कार्यशैली की वजह से गूलर, बल्याखान सहित अटाली, ब्यासी और कौडियाला के कई परिवार रात घरों से बाहर गुजार रहे हैं। बीते दो वर्षों से स्थानीय ग्रामीण लगातार रास्ते, पेयजल, घर, खेत में आ रही दरारों, पानी, हवा, खेत, खलियान की समस्या से परेशान हैं। सब परियोजना की भेंट चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए कई बार आरवीएनएल और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया जा चुका है, लेकिन हर बार तिथियां बढ़ाकर यहां क्षेत्र के ग्रामीणों को टरकाया जा चुका है। इससे ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट रहा है। शासन प्रशासन का नींद से जगाने के लिए ग्रामीणों ने अब अपनी रातों की नींद उड़ा दी है। इस मौके पर अटाली ग्राम प्रधान दीपा देवी, प्रवीन सिंह पुंडीर, सुनील राणा, गजेंद्र राणा, तेजपाल राणा, देवेंद्र सिंह, पद्मा देवी, कादबंरी देवी, किरन देवी, धनेश्वरी देवी, सोहन सिंह पुंडीर, रमेश पुुंडीर, राजेंद्र पुंडीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें