फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगमों के अभियंताओं का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू , मुंह पर बांधी काली पट़िटयां

विज्ञापन
बल्लीवाला उर्जा भवन में धरना देते उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्य ।
विज्ञापन
ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों में अभियंताओं को पदोन्नति, वेतनमान और एसीपी की पुरानी व्यवस्था लागू करने जैसी मांगों को लेकर यूपीसीएल मुख्यालय पर बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया है। पहले दिन एसोसिएशन पदाधिकारियों व अभियंताओं ने सांकेतिक तौर पर मुंह, कान और आंखों पर काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

अभियंताओं को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष जीएन कोठियाल ने कहा कि कई दौर की वार्ताओं के बाद भी शासन और ऊर्जा निगमों के प्रबंध निदेशकों द्वारा अभियंताओं की समस्याओं का निराकरण नहीं किया है। वार्ता के दौरान प्रबंध निदेशक गण पदोन्नति व वेतनमान देने के वादे तो करते हैं, लेकिन आज तक उन पर खरे नहीं उतर पाए हैं। पिछले साल दीपावली से पूर्व कुछ निगमों में पदोन्नति की गई थी। प्रबंध निदेशकों ने कुछ चहेते कर्मचारियों को शासनादेशों के विपरीत सेवा विस्तारीकरण का लाभ देते हुए पदोन्नति दे दी थी। लेकिन अवर अभियंता संवर्ग जो विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं उन्हें पदोन्नति देने में आनाकानी की जा रही है। निगमों में प्रभारी व्यवस्था के तहत चहेते कर्मचारियों को प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन के आंदोलन को उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने भी समर्थन दिया है। आंदोलित अभियंताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी तो वह आंदोलन तेज करेंगे। आंदोलन में अध्यक्ष जीएन कोठियाल, कर्ण सिंह, डीएस गौड, रवींद्र सैनी, पवन रावत, संदीप शर्मा, बबलू सिंह, विमल कुलियाल, राजकुमार, जगपाल, प्रमोद भंडारी, राजीव खड़कवाल, नवनीत, मनोज कंडवाल, नवीन चंदोला, सविता, सपना, हरीश नौडियाल आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें