फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीओ और उनकी पत्नी से अभद्रता, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के सीओ और उनकी पत्नी से एक महिला ने अभद्रता की और विवाद में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि दंपती को जातिसूचक शब्द भी कहे गए। महिला क्षेत्र में ही क होम स्टे चलाती है। उसके खिलाफ गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



सीओ डोईवाला अनिल शर्मा की पत्नी पूनम शर्मा ने रायपुर पुलिस से शिकायत की है। पूनम का कहना है कि उनकी 11 और सवा दो साल की दो बेटियां हैं। उनके गांव में रहने वाली दीपशिखा बीते एक साल से उनके घर के पास एक मकान में अवैध होम स्टे चला रही है। इसमें महिलाएं और पुरुष आते-जाते रहते हैं। शराब पीकर गुड़दंग करते हैं। तेज आवाज में डीजे बजाया जाता है। रेस्टोरेंट का सारा कूड़ा उनके घर के आगे डाल देते हैं।
होम स्टे और रेस्टोरेंट में आने वाले लोग गालीगलौज कर फब्तियां कसते रहते हैं। आरोप लगाया कि 18 फरवरी की सुबह उनकी बेटी सो रही थी। रेस्टोरेंट में जोर-जोर से डीजे बज रहा था। पति उसी समय ऑफिस के लिए निकल रहे थे। होम स्टे में काम करने वाले कर्मचारी से डीजे की आवाज कम करने को कहा गया। लेकिन, आवाज कम नहीं हुई। इस दौरान कूड़ा डालने को लेकर भी कहासुनी। पूनम शर्मा का कहना है कि वह बुटीक चली गईं। आरोप है कि दीपशिखा ने उन्हें और उनके पति को फोन पर गालियां दी। पति को नौकरी से निकलवाने और जान से मारने की धमकी दी। जातिसूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें