फोटो....
कालसी। राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचीं एसडीएम गौरी प्रभात ने छात्रों को करियर से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए विद्यालय स्तर से ही दैनिक समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालने चाहिए। छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी की पुस्तकों का अध्ययन भी करना चाहिए। कहा कि विशेष तौर से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी और उसमें सफलता प्राप्त करने के लिए समय का प्रबंध अत्यधिक आवश्यक है। कहा कि छात्रों को अपनी अभिरुचि के विषयों और अपने शौक को करियर निर्माण के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने भी छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सचिन असवाल, एमके देवशाली, एसपी चमोली, सुनील नैथानी, देवेंद्र चौहान, मंजू रावत, सुधीर सेमवाल, तनु, सृष्टि, नीतू आदि उपस्थित रहे। संवाद