फोटो...
साहिया। संस्कृति मंत्रालय की ओर से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव आयोजित किया गया था। जिसमें 23 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। महोत्सव में राजकीय इंटर कॉलेज कोरूवा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त कर जौनसार बावर और उत्तराखंड राज्य नाम रोशन किया। महोत्सव में बालिकाओं ने जौनसार गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर अपनी लोक संस्कृति से लोगों को परिचित कराया। पांचवां स्थान प्राप्त करने पर बालिकाओं को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा छात्राओं को संस्कृति मंत्रालय ने प्रमाणपत्र भी दिए। संवाद